Home » फिल्म ‘लगान’ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सचिन ने फैंस के साथ किया साझा, जानें क्या बताया
खेल

फिल्म ‘लगान’ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से सचित ने फैंस के साथ की साझा, जानें क्या बताया

आमिर खान स्टारर फिल्म ‘लगान’ जितनी बड़ी कल्ट फिल्म है, उतने ही चर्चित इससे जुड़े किस्से भी हैं। सचित तेंदुलकर ने भी फिल्म ‘लगान’ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से, बातें फैंस के साथ साझा की हैं। उनको फिल्म का कौन सा गाना सबसे ज्यादा सुकून देता है?

आमिर खान ने सचिन तेंदुलकर से ‘लगान’ की शूटिंग से पहले एक बड़ी मदद मांगी थी? ऐसे ही कई सवालों के जवाब सचिन ने बताए हैं। साथ ही ‘लगान’ की टीम, आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर को फिल्म के 25 साल पूरे होने पर बधाई भी दी है।

लगान’ ने जीता था सचिन तेंदुलकर का दिल :  आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में सचिन तेंदुलकर कहते हैं, ‘जब बेटा अर्जुन छोटा था, तो हर शाम क्रिकेट खेलकर घर आता था और फिल्म ‘लगान’ देखता था। मैंने भी कई बार उसके साथ यह फिल्म देखी है। इसके अलावा जब कभी घर में हम परेशान होते हैं, तो फिल्म का गाना ‘ओ पालन हारे…’ बजाते हैं। यह गाना हमें सुकून देता है। इसे गाने को लता दीदी (मंगेशकर) ने गाया था।’

सचिन ने की थीआमिर खान की एक खास मदद  :  सचिन तेंदुलकर आगे वीडियो में कहते हैं, ‘मुझे याद है कि फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग शुरू होने से पहले तुमने (आमिर खान) मुझसे पूछा था कि क्रिकेट क्राउड का साउंड चाहिए। तब मैंने तुमसे कहा था कि हम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे हैं, तो वहां आकर क्राउड का साउंड रिकॉर्ड कर लो।’ आखिर में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी।

‘लगान’ ने क्रिकेट के जरिए आजादी के संघर्ष को दिखाया :  आमिर खान ने फिल्म ‘लगान’ को बतौर निर्माता प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। आगे चलकर ऑस्कर पाने की दौड़ में भी शामिल हुई। फिल्म की कहानी में क्रिकेट के खेल के जरिए अंग्रेजी शासन से संघर्ष को दिखाया गया था। फिल्म में आमिर खान का किरदार भुवन और बाकी गांव वाले अंग्रेजों के साथ क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें इस खेल में हारते हैं और अपना लगान माफ करवा लेते हैं।  

Search

Archives