Home » रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 32 रनों से हराया
खेल

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 32 रनों से हराया

IPL 2023- राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 के से तीसरे मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 202 रन बनाए थे। जीत के लिए चेन्नई को 203 रन बनाने थे। लेकिन चेन्नई 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पाई। 42 रन पर चेन्नई को पहला झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रहे दे डेवॉन कॉवॉय को एडम जांपा ने आउट कराया। हालांकि ऋतुराज गायकवाड ने आज भी 29 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन बीच के ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट लगातार गिरते रहे। राजस्थान की ओर से एडम जांपा ने 3 ओवर में 22 रन देकर तीन सफलता हासिल की। चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने अच्छी पारी खेली। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शिवम दुबे ने 33 गेंदों में 52 रन बनाए जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। इसके अलावा मोइन अली ने भी 23 रनों का योगदान दिया। रविंद्र जडेजा ने 23 रन बनाए। लगातार तीन जीत के बाद चेन्नई को राजस्थान के हाथों यह हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले राजस्थान अपने दो मुकाबले लगातार हार चुकी है।

Search

Archives