Home » IPL 2025: आरसीबी ने खिताब जीता, लेकिन प्राइज सेरेमनी में गुजरात का जलवा, सबसे ज्यादा अवॉर्ड पर किया कब्जा
खेल

IPL 2025: आरसीबी ने खिताब जीता, लेकिन प्राइज सेरेमनी में गुजरात का जलवा, सबसे ज्यादा अवॉर्ड पर किया कब्जा

अहमदाबाद। आईपीएल अवॉर्ड समारोह में गुजरात के साई सुदर्शन छा गए। उन्हें सबसे ज्यादा चार अवॉर्ड्स मिले। आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। आईपीएल फाइनल के बाद अवॉर्ड समारोह में पैसों की बारिश हुई। विजेता टीम आरसीबी को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता पंजाब की टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले।

भले ही आरसीबी की टीम चैंपियन बनी हो, लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी में गुजरात की टीम का दबदबा रहा। व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड को मिलाकर कुल 20 सम्मान बांटे गए। इसमें से छह सम्मान गुजरात की टीम के खाते में आए। गुजरात की टीम का सीजन के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स पर दबदबा रहा। सीजन के सर्वश्रेष्ठ के 10 अवॉर्ड दिए गए और इसमें से छह गुजरात के खिलाड़ियों ने जीते। आरसीबी की टीम को  व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड मिलाकर सिर्फ चार अवॉर्ड मिले। वहीं, पंजाब की टीम को भी चार अवॉर्ड मिले।

 

किस टीम को कितने अवॉर्ड्स

टीमकितने अवॉर्ड्स
गुजरात टाइटंस6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4
पंजाब किंग्स4
मुंबई इंडियंस1
राजस्थान रॉयल्स1
लखनऊ सुपर जाएंट्स1
चेन्नई सुपर किंग्स1
सनराइजर्स हैदराबाद1

 

साई सुदर्शन का रहा जलवा- आईपीएल अवॉर्ड समारोह में गुजरात के साई सुदर्शन का जलवा दिखा।  उन्हें सबसे ज्यादा चार अवॉर्ड्स मिले। सुदर्शन इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए। हालांकि, गुजरात की टीम एलिमिनेटर से बाहर हो गई। वहीं, एलिमिनेटर में गुजरात को हराने वाली मुंबई इंडियंस टीम के सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। सूर्यकुमार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत से और 167.9ै2 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या और शशांक को फाइनल मैच के लिए दो-दो अवॉर्ड मिले।

विजेता टीम पर हुई नोटों की बारिश- हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पंजाब और आरसीबी के कोच और सपोर्ट स्टाफ को आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले।

अवॉर्ड समारोह में किसे कौन सा अवॉर्ड मिला

अवॉर्डइनामी राशिविजेता
चैंपियन टीम20 करोड़ रुपयेRCB
उपविजेता टीम12.5 करोड़ रुपयेPBKS
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैचएक लाख रुपयेजितेश शर्मा (RCB)
फैंटसी किंग ऑफ द मैचएक लाख रुपयेशशांक सिंह (PBKS)
सुपर सिक्सेस ऑफ द मैचएक लाख रुपयेशशांक सिंह (PBKS)
ऑन द गो 4s ऑफ द मैचएक लाख रुपयेप्रियांश आर्या (PBKS)
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैचएक लाख रुपयेक्रुणाल पांड्या (RCB)
प्लेयर ऑफ द मैच5 लाख रुपयेक्रुणाल पांड्या (RCB)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन10 लाख रुपयेसाई सुदर्शन (GT)
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजनटाटा कर्ववैभव सूर्यवंशी (RR)
फैंटसी किंग ऑफ द सीजन10 लाख रुपयेसाई सुदर्शन (GT)
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन10 लाख रुपयेनिकोलस पूरन (LSG)
ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन10 लाख रुपयेसाई सुदर्शन (GT)
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन10 लाख रुपयेमोहम्मद सिराज (GT)
कैच ऑफ द सीजन10 लाख रुपयेकामिंदु मेंडिस (SRH)
फेयर प्ले अवॉर्डट्रॉफीचेन्नई सुपर किंग्स
पर्पल कैप10 लाख रुपयेप्रसिद्ध कृष्णा (GT)
ऑरेंज कैप10 लाख रुपयेसाई सुदर्शन (GT)
मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन15 लाख रुपयेसूर्यकुमार यादव (MI)
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड50 लाख रुपयेदिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन

Search

Archives