Home » IND vs PAK WCL : पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी टीम इंडिया, 31 जुलाई को होना था मैच
खेल

IND vs PAK WCL : पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी टीम इंडिया, 31 जुलाई को होना था मैच

India vs Pakistan WCL: इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब नहीं होगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी WCL के सेमीफाइनल में इंडिया और पाकिस्तान का मैच होना था, जो अब नहीं होगा। दरअसल भारत अपने फैसले पर अडिग है और भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में खेलने से इन्कार कर दिया है। इससे इंडियन टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। इससे पहले भी लीग चरण का मैच भी नहीं हो पाया था।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल के सेमीफाइनल में चार टीमों ने अपनी जगह पक्की है, इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को होना था, लेकिन अब ये मैच नहीं होगा। पता चला है कि भारतीय प्लेयर्स ने इस मैच में खेलने से मना कर दिया है।

यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया है। इससे पहले भारत ने लीग राउंड के दौरान पाकिस्तान से मुकाबले का बहिष्कार किया था और खेलने से इनकार कर दिया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एबी डिविलियर्स की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम ब्रेट ली की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम से 31 जुलाई को ही भिड़ेगी।

बता दें जब इसी टूर्नामेंट के लीग चरण में इंडिया और पाकिस्तान का मैच होना था, उस वक्त भी भारतीय प्लेयर्स ने खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान को एक एक अंक दे दिया गया था। लेकिन अब चूंकि सेमीफाइनल है, इसलिए इंडिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, लेकिन क्या पाकिस्तान की टीम सीधे सेमीफाइनल में जाएगी, इसके लिए इंतजार करना होगा। शिखर धवन, हरभजन सिंह,इरफान पठान, सुरेश रैना और यूसुफ पठान आदि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्ते रखने को तैयार नहीं हैं। चाहे इसके लिए उन्हें कुछ कीमत ही क्यों ना चुकानी पड़े।

टूर्नामेंट के होने पर ही मंडरा रहा संकट- इस बीच ताजा घटनाक्रम के तहत ये भी हुआ कि जैसे ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइल में पहुंची, इस टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर ईज माई ट्रिप ने भी इससे अपना हाथ खींच लिया है। इस कंपनी के संस्थापक निशांत पिट्टी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में अपनी बात कही है। यानी टूर्नामेंट के भविष्य भी अब खतरा सा मंडराता हुआ नजर आ रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त- भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये पाकिस्तान और पीओके स्थिति आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। भारत की इस जवाबी कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने फिर हमले की कोशिश की थी, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया था। इस्लामाबाद की कायराना हरकत के बाद टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क के साथ किसी भी तरह के रिश्ते रखने से इनकार कर दिया था।

Search

Archives