Home » IND vs ENG: केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड में रचा नया इतिहास, तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड
खेल

IND vs ENG: केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड में रचा नया इतिहास, तोड़ा 23 साल पुराना रिकॉर्ड

केएल राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड में नया इतिहास रच दिया है। दोनों की जोड़ी ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड  तोड़ दिया है। बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में इस वक्त पांचवें दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम इस वक्त दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।

दूसरी इनिंग में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। बिना कोई रन बनाए भारतीय टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच 188 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दौरान दोनों ने 417 गेंदों का सामना किया और इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड में नया इतिहास रच दिया है।

इंग्लैंड में एक साझेदारी के दौरान सबसे ज्यादा गेंदे खेलने का रिकॉर्ड इससे पहले राहुल द्रविड़ और संजय मांजरेकर के नाम था। उन दोनों के बीच 2002 में लीड्स टेस्ट मैच में 170 रनों की पार्टनरशिप हुई थी और इस दौरान उन्होंने 405 गेंदों का सामना किया था। अब ये रिकॉर्ड शुभमन गिल और केएल राहुल के नाम जुड़ गया है। इन दोनों ने 417 गेंदों का सामना किया है, इसके साथ ही उन्होंने 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। उन्होंने 357 गेंदों का सामना किया था।

Search

Archives