भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इसके बाद अभी टीम इंडिया महिला टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है जिसमें इसका फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा।
वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ 10 जुलाई से टेस्ट मुकाबला खेलेगी जिसमें ये ऐतिहासिक मैच लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी नैट साइवर-ब्रंट संभालते हुए दिखाई देंगी।
हीथर नाइट और एलिस केप्सी को भी मिली जगह
लॉर्ड्स के स्टेडियम में अब तक कई ऐतिहासिक मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऐसा पहली बार होगा जब यहां पर महिला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए ईसीबी की तरफ से घोषित किए गए स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें उनकी सबसे अनुभवी खिलाड़ी जो अब तक महिला टेस्ट में कुल 14 मुकाबले खेल चुकी हैं हीथर नाइट का नाम भी शामिल है।
इसके अलावा एलिस केप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन और मैडी विलियर्स इन तीन खिलाड़ियों को पहली बार इंग्लैंड महिला टेस्ट टीम में जगह मिली है। ऐसे में प्लेइंग 11 में चुनी जाने वाली प्लेयर्स के लिए ये मुकाबला काफी ऐतिहासिक रहने वाला है। अनुभवी खिलाड़ियों में एमी जोन्स और सोफी एक्लेस्टोन का नाम भी शामिल है। इस ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले को लेकर बीसीसीआई ने पहले ही भारतीय महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया था जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर संभालते हुए नजर आएंगी।
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड महिला टीम का स्क्वाड
नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इजी वोंग।
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए हैं 15 टेस्ट मुकाबले
महिला टेस्ट क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच में पहला मुकाबला साल 1986 में खेला गया था, जिसके बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच में कुल 15 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं और इसमें भारतीय महिला टीम ने जहां तीन मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं इंग्लैंड ने एक मुकाबला जीता है। इसके अलावा 11 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। दोनों टीमों के बीच में पिछली बार टेस्ट मुकाबला साल 2023 के आखिर में खेला गया था।







