Home » IND U19 vs SA U19: भारत बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीमों के बीच पहला वनडे मैच 3 को, वैभव सूर्यवंशी को दी गई टीम की जिम्मेदारी
खेल

IND U19 vs SA U19: भारत बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीमों के बीच पहला वनडे मैच 3 को, वैभव सूर्यवंशी को दी गई टीम की जिम्मेदारी

भारत की सीनियर टीम तो अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 11 जनवरी से होगा, लेकिन इस बीच भारतीय अंडर 19 टीम मैदान पर उतरने जा रही है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीमों के बीच पहला वनडे मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा। भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर 19 टीमें तीन वनडे मैचों के​ लिए आमने सामने होंगी।  इसमें वैभव सूर्यवंशी भी नजर आएंगे।

वैभव को दी गई टीम की जिम्मेदारी : वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत की अंडर 19 टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबले खेलेगी। ये वनडे मैच होंगे यानी पूरे 50 ओवर के मुकाबले होने जा रहे हैं। सीरीज साउथ अफ्रीका में है। ये सीरीज विश्व कप के लिहाज से काफी अहम है। साथ ही देखना ये भी दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी वनडे में कैसा प्रदर्शन करते हैं। वैभव आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, जो वैसे तो ठीक है, लेकिन वनडे में टिककर खेलना होता है, जो काम वैभव अभी तक नहीं कर पाए हैं।

दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा मैच :  भारतीय समय अनुसार मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा। मैच 50 ओवर का है तो नौ से साढ़े नौ बजे तक मैच चल सकता है। टीम में वैसे तो कई युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन फोकस केवल वैभव पर ही रहेगा, क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में आक्रामक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

देखना होगा कि विश्व कप से पहले भारतीय टीम इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है। साउथ अफ्रीका की टीम भी काफी मजबूत नजर आ रही है, इसलिए उम्मीद है कि मुकाबले टक्कर का होगा।

Search

Archives