Home » ICC की वनडे रैंकिंग में ये है टॉप 5 बल्लेबाज, शुभमन गिल नंबर वन तो बाबर आजम नंबर दो पर
खेल

ICC की वनडे रैंकिंग में ये है टॉप 5 बल्लेबाज, शुभमन गिल नंबर वन तो बाबर आजम नंबर दो पर

भारतीय टीम ने पिछले काफी वक्त से कोई वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन इसके बाद भी शुभमन गिल आईसीसी की रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। हम आपको यहां टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए एक नजर डालते हैं।

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इस वक्त भारत के शुभमन गिल नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। हालांकि आईसीसी ने आठ जुलाई के बाद से इसे अपडेट नहीं किया है। इस वक्त शुभमन गिल की रेटिंग 784 की है। हालांकि वे साल 2023 में तो 847 तक की रेटिंग तक जा पहुंचे थे, लेकिन अब उससे काफी नीचे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। उनकी रेटिंग अभी 766 की है। शुभमन गिल से पहले बाबर आजम काफी लंबे वक्त तक नंबर वन की कुर्सी पर भी रहे हैं, लेकिन बाद में खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ये सीट छोड़नी पड़ी, लेकिन अब वे दूसरे नंबर पर जरूर काबिज हैं।

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इस वक्त तीसरे स्थान पर हैं। उनकी रेटिंग 756 की है। रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से तो रिटायर हो चुके हैं, लेकिन अभी वनडे खेलते रहेंगे। जल्द ही वे फिर से मैदान में उतरेंगे। तब उनकी बल्लेबाजी देखना काफी दिलचस्प होगा।

विराट कोहली की बात की जाए तो वे इस वक्त आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 4 पर हैं। उनकी रेटिंग 736 की है। साल 2018 में तो विराट कोहली ने अपनी रेटिंग 900 के भी पार पहुंचा दी थी, हालांकि फिर वे दोबारा कभी वहां तक पहुंच ही नहीं पाए। कोहली भी अब केवल वनडे ही खेलेंगे। देखना होगा कि जब वे वापस मैदान में उतरेंगे तो कैसा प्रदर्शन करते हैं।

न्यूजीलैंड के शानदार खिलाड़ियों में से एक डेरिल मिचेल आईसीसी की वनडे रैंंकिंग में नंबर 5 पर हैं। मिचेल की रेटिंग 720 की है। बाकी और भी बड़े बड़े खिलाड़ियों के रहते मिचेल का टॉप 5 में होना आप में चौंकाता भी है। वे साल 2023 में 750 की रेटिंग को पार कर गए थे, लेकिन अब वहां से नीचे आ चुके हैं।

Search

Archives