Home » ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया
खेल

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने कराची में खेले गए मैच में पाकिस्तान को 60 रनों से हराया।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बहुत बुरा आगाज हुआ है। कराची में खेले गए टूर्नामेंट के पहले ही मैच में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की पोल खुल गई। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज किया।

इस तरह पाकिस्तान को अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले पाकिस्तान में खेली गई ट्राई नेशन वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने रिजवान एंड कंपनी को लगातार 2 मैचों में करारी शिकस्त दी थी और अब चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में धूल चटाकर पाकिस्तान को उसी के घर में शर्मसार होने के लिए मजबूर कर दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चैंपियंस ट्रॉफी में चौथी बार न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आमना-सामना हुआ और हर बार की तरह इस बार भी कीवी टीम बाजी मारने में कामयाब रही।

बाबर आजम ने जड़ा अर्धशतक- न्यूजीलैंड के 320 रनों के जवाब में पाकिस्तान का आगाज बहुत ही खराब रहा। सलामी बल्लेबाज सऊद शकील चौथे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा बैठे। पहले 10 ओवर में पाकिस्तान सिर्फ 22 रन ही बना सकी। इसके बाद भी विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान बाबर आजम ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन 153 रन के स्कोर पर 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर को मिचेल सेंटनर ने आउट किया।

Search

Archives