न्यूयॉर्क। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ लियोनेल मेसी की हैट्रिक के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया यह स्वीकार करे कि मेसी ही सर्वकालिक महान खिलाड़ी (GOAT) हैं। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने विश्व कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई। उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित होने वालों में 2002 विश्व कप विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल रहे।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा, “अब दुनिया को छिपना बंद कर देना चाहिए और इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि वह अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह हर सीजन और विश्व कप में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हैं, फिर भी उनके बारे में संदेह बना रहता है। यह एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक रात है, जो हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगी।” इससे पहले मेसी ने विश्व कप में सर्वकालिक गोल स्कोररों की सूची में रोनाल्डो की बराबरी करने और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद कहा था कि आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखते। गौरतलब है कि मेसी ने विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के साथ की। उनकी हैट्रिक की बदौलत अर्जेंटीना ने मंगलवार को अल्जीरिया को 3-0 से हराया।
मेसी ने रचा इतिहास : इस हैट्रिक के साथ मेसी ने कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कीं। सबसे बड़ी उपलब्धि विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना रही। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (15 गोल) को पीछे छोड़ दिया। साथ ही जर्मनी के गर्ड मुलर और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे को भी पीछे छोड़ा, जिनके नाम 14-14 गोल थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एम्बाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ दो गोल कर मुलर की बराबरी की थी।







