भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। एक समाचार एजेंसी ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया कि, हालिया समय में खराब प्रदर्शन और निरंतरता की कमी के कारण चयनकर्ता टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा प्रमुख दावेदार : टी20 कप्तानी की दौड़ में श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम प्रबंधन का भरोसा भी हासिल किया है। श्रेयस अय्यर को उनके नेतृत्व अनुभव और दबाव में खेलने की क्षमता के कारण मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। वहीं, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने सीमित अवसरों में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया है।







