आईपीएल 2026 के सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप जीतने के साथ जहां कई अवॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद उनकी विराट कोहली से भी बातचीत हुई, जिसमें अब सामने आ गया है कि कोहली ने उनको क्या गुरुमंत्र दिया था।
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का अंत फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 5 विकेट की जीत के साथ खत्म हो गया। आरसीबी जहां लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में कामयाब हो गई तो वहीं इसके अलावा सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के मामले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आगे रहे। ऑरेंज कैप जीतने के साथ वैभव ने अपने नाम कुल 5 अवॉर्ड किए जिसको लेने के लिए वह अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले के दौरान वहां पर मौजूद थे।
फाइनल मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की बातचीत विराट कोहली के साथ भी हुई थी, जिसमें कोहली ने उनसे क्या कहा था इसको लेकर कुछ भी सामने नहीं आया था। अब आरसीबी की तरफ से इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें कोहली ने उनसे साफ कहा कि कौन क्या बोल रहा है उस पर ध्यान मत दो ये तुम्हारी मेहनत का फल है।
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝗻 𝘄𝗵𝗼 𝗺𝗮𝗱𝗲 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗰𝗿𝗶𝗰𝗸𝗲𝘁 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🤝 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗼𝘆 𝘄𝗵𝗼 𝗯𝗮𝘁𝘀 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🫶💪
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
एक बिहारी सब पर भारी
विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शानदार नाबाद 75 रनों की पारी खेलने के साथ अपनी टीम को लगातार दूसरी बार विजेता बनाकर वापस लौटे। इसके बाद अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर सभी खिलाड़ी मैदान पर मौजूद थे, जिसमें इस दौरान वहां पर वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद थे। इसी बीच विराट कोहली ने खुद जाकर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की और उनसे कहा कि “यहां से ऊपर जाना है, जो हुआ वह अच्छी मेहनत और खुद पर विश्वास की वजह से हुआ। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है उससे फर्क नहीं पड़ता है…एक बिहारी सब पर भारी, बाकी गेम खत्म।”
ऑरेंज कैप के अलावा सूर्यवंशी ने जीते चार और अवॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी जिनको लेकर आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले ही काफी चर्चा देखने को मिल रही थी उन्होंने पूरे सीजन अपने बल्ले से वह कमाल भी करके दिखाया। सूर्यवंशी जहां 776 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप को अपने नाम करने में कामयाब रहे तो वहीं इसके अलावा उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी जीता। सूर्यवंशी के बल्ले से इस सीजन कुल 72 छक्के देखने को मिले जो किसी भी आईपीएल सीजन में एक खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान है। वैभव को इसके लिए सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला वहीं। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीतने के अलावा सुपर स्ट्राइकर का अवॉर्ड भी जीता, जिसमें उनका इस सीजन स्ट्राइक रेट 237.3 का रहा है।







