PAK vs SA: साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।
भारत की मेजबानी में साल 2025 के आखिर में महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसमें हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमें तय हो चुकी हैं। इस मेगा टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी महिला टीम को पाकिस्तान के दौरे पर भेजने का फैसला किया, जिसमें वह मेजबान टीम के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान की टीम आगामी वनडे वर्ल्ड कप में अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी।







