Home » जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो तुलसी विवाह के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय
धर्म

जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो तुलसी विवाह के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। इस तिथि को देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

इस शुभ अवसर पर लोग विधि विधान तुलसी माता और शालिग्राम जी का विवाह कराते हैं। कहते हैं तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है जिन लोगों के घर कन्या नहीं होती उन्हें तो तुलसी विवाह कराकर कन्या दान का पुण्य फल जरूर प्राप्त करना चाहिए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते है। इन चार महीनों को चातुर्मास कहा जाता है, जिनमें भगवान विष्णु विश्राम अवस्था में रहते हैं। जब वे इस दिन पुनः जागृत होते हैं, तो समस्त सृष्टि में शुभ कार्यों का प्रारंभ होता है। इसी दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है, जो धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ माना गया है।

देवउठनी एकादशी के उपाय 

  1. अगर आप अपने जीवन में सौभाग्य को बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाएं और श्री विष्णु को एकाक्षी नारियल अर्पित करें।
  2. अगर आप हर क्षेत्र में कामयाब होना चाहते हैं, जीवन की बुलंदियों को छूना चाहते हैं, तो देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की मूर्ति और तुलसी के पौधे की पूजा करके, उन्हें मन्दिर में दान कर दें ।
  3. अगर आप अपनी जिंदगी को हमेशा खुशहाल देखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको आटा भूनकर, उसमें शक्कर मिलाकर पंजीरी का प्रसाद बनाना चाहिए और उसमें केले के टुकड़े और साबुत तुलसी की पत्तियां भी डालनी चाहिए। अब भगवान विष्णु की विधि-पूर्वक पूजा करें और उन्हें इस प्रसाद का भोग लगाएं। इसके बाद बाकी बचे प्रसाद को परिवार के सब सदस्यों में बांट दें।
  4. अगर आप अपनी नौकरी में अच्छी आमदनी पाना चाहते हैं, तो इस दिन श्री विष्णु को हल्दी का टीका लगाएं और तुलसी दल से उनकी पूजा करें। पूजा के बाद हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें।
  5. अगर आप शादीशुदा हैं और आपके शादीशुदा जीवन में कुछ परेशानी चल रही हैं, तो इस दिन आप दोनों को मिलकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर श्री विष्णु को अर्पित करना चाहिए। साथ ही मन्दिर के प्रांगण में या किसी बाग-बगीचे में तुलसी का पौधा रोपित करना चाहिए।
  6. अगर आप अपनी जिंदगी में भरपूर ऊर्जा बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको तुलसी के पौधे की जड़ के पास एक पीले रंग का कपड़ा रखना चाहिए और तुलसी जी को मिश्री का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद बचे हुए प्रसाद को परिवार के सब सदस्यों में बांट दें और वहां रखे पीले रंग के कपड़े को अगले दिन ब्राह्मण को दान कर दें।
  7. अगर आपकी बेटी के विवाह में किसी प्रकार की अड़चन आ रही है, तो उन अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन आपको पांच तुलसी दल लेकर, उस पर हल्दी का टीका लगाकर श्री हरि को अर्पित करना चाहिए।
  8. अगर आप अपना मनपसंद जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो इस दिन नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का जप करते हुए तुलसी के पौधे में केसर और थोड़े से दूध मिश्रित जल अर्पित करें। साथ ही भगवान विष्णु को भी केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं।
  9. अगर आप अपनी आर्थिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो इस दिन तुलसी जी को भोग के रूप में बताशे अर्पित करें और पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान विष्णु की धूप-दीप, पुष्प  आदि से पूजा करें और पूजा के समय कुछ सिक्के और कौड़ियां रखें। जब पूजा समाप्त हो जाये, तो उन सिक्को और कौड़ियों को संभालकर अपनी तिजोरी में रख दें।
  10. अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते को सुखमय और मधुर बनाना चाहते हैं, तो इस दिन तुलसी के पौधे में श्रृंगार का सामान चढ़ाकर उसकी पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद सारा सामान किसी सुहागिन महिला  को भेंट कर देना चाहिए।
  11. आपके जीवन में किसी प्रकार का संकट न आये, आपका जीवन बिना किसी रूकावट के चलता रहे, इसके लिए इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे घी का एक दीपक जलाएं। संभव हो तो गाय के घी  का दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम करते हुए अपने अच्छे जीवन के लिये प्रार्थना करें।
  12. अगर आप अपनी संतान के दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस दिन आपको भगवान विष्णु और तुलसी के पौधे की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और भगवान को इलायची का जोड़ा अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद उस इलायची के जोड़े को अपनी संतान को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के लिये दे दें।

 

डिस्क्लेमर : उक्त लेख धार्मिक व लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकताए संपूर्णता के लिए Today Studio उत्तरदायी नहीं है।

Search

Archives