देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 31-12-2025
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेहनत और लगन से पेशेवर कार्य पूरे करने का प्रयास बनाए रखेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता बढ़ाएं। कार्य व्यापार में ढिलाई से बचें। बड़ी सोच से काम लेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पेशेवर चर्चाओं में धैर्य बढ़ाएं। लेनदेन में स्पष्ट रहें। उधार से बचें। व्यवस्था को मजबूती देंगे। प्रलोभन में नहीं आएंगे। कर्मठता से काम लेंगे। प्रबंधन का सम्मान करेंगे। सेवा भावना बल पाएगी। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यगति अपेक्षा के अनुरूप रहेगी। आवश्यक विषयों में सजगता रखेंगे।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
समय श्रेष्ठ फलकारक बना हुआ है। कार्य व्यवसाय में तेजी बढ़ेगी। शि़क्षण प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी। अपनों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे। कामकाजी परिस्थितियों में आवश्यक बदलाव करेंगे। उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे। मित्रों करीबियों से सामंजस्य बढ़ेगा। सक्रियता व सूझबूझ से काम लेंगे। कला कौशल संवरेंगे. सभी प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सम्मान में वृद्धि होगी. बौद्धिकता पर जोर रहेगा। अवसर भुनाने की सोच रखेंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आवश्यक कार्यां में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं। उतावलेपन से बात प्रभावित हो सकती है। व्यक्तिगत विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। भवन वाहन की प्राप्ति होगी। उपलब्धियों पर फोकस रहेगा। भावनात्मक विषयों में विनम्रता रखें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। घर से करीबी बढ़ेगी। संवेदनशीलता बनी रहेगी। आवेश में न आएं। पैतृक मामलों में सक्रिय रहेंगे। विभिन्न प्रयास बेहतर बनेंगे। बड़ों से संवाद बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्यां के प्रयास तेज होंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वाणिज्यिक प्रयास गति पाएंगे। कार्य व्यापार विस्तार लेगा। इच्छित परिणाम बनेंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सामाजिक संबंधों में मजबूती रहेगी। भाई बंधुओं का सहयोग बढ़ेगा। आलस्य त्यागें साहस पराक्रम बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। संचार संवाद में बेहतर रहेंगे। संबंध संवारेंगे। सामूहिक कार्यां में रुचि रहेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। कामकाजी मामले बनेंगे। यात्रा हो सकती हैं। जोखिम उठाएंगे. कारोबारी प्रदर्शन बेहतर रहेगा। बंधुत्व को मजबूती देंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर में साज संवार बढ़ाएंगे। रक्त संबंधों में मिठास व सक्रियता बनाए रखेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। संस्कार परंपराओं को बल देंगे। साख सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। संग्रह संरक्षण में रुचि लेंगे। उत्सव आयोजनों से जुड़ेंगे। अतिथि का आदर सत्कार करेंगे। श्रेष्ठ कार्यां में समय देंगे। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित रखें। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आनंद का वातावरण रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। वचन निभाने में आगे रहेंगे। इच्छित वस्तु मिल सकती है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अनुकूलता बढ़त पर बनी रहेगी। रचनात्मक विषयों में रुचि दिखाएंगे। भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहेंगे। जिम्मेदारी से कार्य करेंगे । वैदेशिक कार्यां को पूरा कर विभिन्न कार्यां में सफलता के संकेत हैं। करियर व्यापार में निरंतरता बनाए रखेंगे। रचनात्मक प्रयासों से सभी को प्रभावित करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सबको जोड़कर चलेंगे। दीर्घकालिक योजनाओं में गति आएगी। साझीदार सहयोगी होंगे। नवीन कार्यां में रुचि बढ़ेगी। संकोच दूर होगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आवश्यक कार्यां को धैर्य से आगे बढ़ाएं। स्मार्ट डिले बनाए रखें। आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। करियर कारोबार में सावधानी बरतें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। लेनदेन में ढिलाई न दिखाएं। स्पष्टता रखें। न्यायिक मामलों में धैर्य बढ़ाएंगे। सूची बनाकर कार्य करेंगे। वैदेशिक प्रयास गति लेंगे। रिश्तेदारों का समर्थन पाएंगे। निवेश बढ़ाएंगे। विस्तार योजनाएं गति लेंगी। सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। मेहनत पर भरोसा बढ़ाएंगे। बजट पर ध्यान देंगे। जल्दबाजी में नहीं आएंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
करियर व्यापार अपेक्षा से अच्छा बना रहेगा। पेशेवर प्रयासों को मजबूती मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे। मामले पक्ष में बने रहेंगे। साख प्रभाव बढ़त पर रहेगा। सोच बड़ी बनाए रखेंगे। निसंकोच आगे बढ़ने की कोशिश रखें। अपनों से सामंजस्य रखेंगे। सभी का भरोसा जीतेंगे। विभिन्न विषय बल पाएंगे। प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे। चर्चा में प्रभावी रहेंगे। उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेगी। लाभ पर फोकस रखेंगे। पेशेवर कार्यां को पूरा करेंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रबंधन और प्रशासन के प्रयास संवार पाएंगे। श्रेष्ठ जनों से भेंट के अवसर बनेंगे। बड़ों के प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा। लेनदेन के कार्यां में तेजी रहेगी। बड़प्पन रखेंगे। बड़ा सोचेंगे. पैतृक कार्यां में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अनुभवियों से सलाह समर्थन पाएंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे सभी की मदद से परिणाम सधेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे।करियर व्यापार लाभ में रहेंगे। गंभीर विषयों में रुचि रहेगी। सामंजस्य बढ़ाएंगे।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यश वैभव एवं भाग्य में वृद्धि बनी रहेगी। कार्य अवरोध स्वतः दूर होंगे। स्वास्थ्य सुधार पर बना रहेगा.घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा। वाणिज्यिक संबंध संवरेंगे। शारीरिक समस्याएं दूर होंगी। सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। जनकल्याण के कार्य करेंगे. पेशेवर पक्ष मजबूत होगा। आस्था विश्वास में वृद्धि होगी। लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। संपर्क संवाद का लाभ उठाएंगे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यां से जुड़ेंगे। सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। मनोरंजक एवं धार्मिक यात्रा संभव है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रत्येक कार्य में सावधानी बरतने का समय है। परिजनों से सीख सलाह बनाए रखें। नीति नियम अपनाएं। सजगता से आगे बढ़ें। लेनदेन में सजगता बनाए रहेंग आवश्यक कार्या में धैर्य दिखाएंगे। व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में जोखिम से बचें। रुटीन संवारें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बढ़ सकता है। कामकाज प्रभावित रह सकता है। अनुशासन व निरंतरता रखेंगे। स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे। लापरवाही से बचेंगे। कार्य व्यापार सामान्य बना रहेगा। संकोच बनाए रखेंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आवश्यक कार्या में गति आएगी। विविध प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे। साझीदारी एवं सहकारिता पर जोर बना रहेगा। भूमि भवन संबंधी विषय प्रभावशाली रहेंगे। उद्योग व्यापार के लिए शुभ समय है। विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे।निर्माण से जुडे़ेंगेकरीबियों का भरोसा जीतेंगे। नेतृत्व बल पाएगा। टीम भावना बनाए रखें। सबको जोड़ने में सफल होंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। दाम्पत्य में मधुरता घुली रहेगी। मामले लंबित रखने से बचें। पहल पराक्रम बना रहेगा।
![]()







