देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
Daily Horoscope 30-12-2025
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
समय सुधार पर बना रहेगा। मेहनत और लगन से इच्छित सफलता पाएंगे। वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह रखेंगे। सेवा भावना और निरंतरता बनाए रखेंगे। विपक्ष सक्रियता दिखाएगा। कामकाजी अड़चनें कार्य प्रभावित कर सकती हैं। लोभ प्रलोभन से बचें। बजट से चलें। लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं। उधार का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन बढ़ाएं। ठगों से सावधान रहें। खर्च पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। चर्चाओं को महत्व दें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
महत्वपूर्ण मामले शाम तक पूरे कर लें। व्यक्तिगत विषयों के लिए प्रयास बनाए रखेंगे। प्रेम संबंध संवरेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा। मित्रों का साथ पाएंगे। प्रतिभा से जगह बनाएंगे। प्रदर्शन संवार पर रहेगा।बड़ों की बात ध्यान से सुनें। रचनात्मक कार्यों से जुडेंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। स्वजनों से मुलाकात होगी। खुशियों को साझज्ञ करेंगे। लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे। तर्कशीलता बढ़ेगी। उधार से बचें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वजनों से मनभेद व मतभेद दूर होंगे। परिवार से करीबी बनाए रखेंगे। सुख सौख्य साझा करेंगे। रचनात्मक विषयों पर फोकस रहेगा। जिम्मेदारों का सानिध्य बढ़ाएंगे। तर्क बहस विवाद की स्थिति से बचेंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियां संवरेगी। संबंधियों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे। प्रबंधन और पैतृक पक्ष सहयोगी रहेगा। पदोन्नति स्थानांतरण संभव है। भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा। संसाधनों में वृद्धि होगी। भवन वाहन की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ सहयोग रखेंगे। चतुराई से कार्य करेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आवश्यक कार्य शाम से पहले कर लेने पर जोर दे। वाणिज्यिक मामलों में निरंतरता बनाए रहेंगे। कारोबारी यात्रा की संभावना बनी रहेगी। बंधुत्व की भावना बढ़ेगी। सगे संबंधियों के साथ सकारात्मक समय बिताएंगे। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे। वाद संवाद पर जोर रहेगा। आलस्य का त्याग करेंगे। व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बनाए रखेंगे। अनुभव एवं योग्यता का लाभ मिलेगा। सहकारिता का भाव बढ़ेगा। भावनात्मकता पर अंकुश रखें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
श्रेष्ठ समय बना हुआ है। परिवार के लोगों का विश्वास पाएंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। महत्वूपर्ण उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। भाग्य पक्ष सहयोगी बना रहेगा। साख सम्मान में वृद्धि होगी। कुटुम्बियों एवं परिजनों का भरोसा बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख वैभव में वृद्धि होगी।निसंकोच आगे बढेंगे। बड़ा सोचेंगे। धनधान्य बढ़ेगा।परंपरा संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। पैतृक कार्य आगे बढ़ाएंगे। अतिथि आगमन बना रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सभी क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे। सभी मामलों में तेजी बनाए रखेंगे। विविध मामले सुखद रहेंगे। आनंदमय वातावरण बना रहेगा। संस्कार परंपराओं पर जोर रखेंगे। कुल कुटुम्ब की नीति-रीति निभाएंगे। स्तर ऊंचा बना रहेगा। व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी। व्यवहार में मिठास रखेंगे। पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। नवीनता नवाचार पर जोर देंगे। स्मरण शक्ति को बल मिलेगा।सबसे बनाकर चलेंगे। बड़बोलेपन से बचें। रचनात्मक कार्यों में आगे रहेंगे। सुखद सरप्राइज देंगे।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वक्त की चाल उत्तरोत्तर सकारात्मक बनी रहेगी। बजट के अनुरूप खर्च निवेश बनाए रखेंगे। रिश्तों में शुभता का संचार बढ़ेगा। सूझबूझकर आगे बढ़ेंगे। संबंधों को निभाने का प्रयास रखेंगे।नीति नियमों का पालन करेंगे। बहस विवाद में न पड़ें। व्यवस्था अनुशासन से चलें। नीति नियम पर जोर बढ़ाएंगे।आर्थिक गतिविधियों में सतर्कता रखेंगे। करीबी सहयोगी बने रहेंगे। वैदेशिक मामले बनेंगे। न्यायिक विषयो में ढिलाई न रखें। निवेश पर जोर बना रहेगा. दान दिखावे में रुचि रहेगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शाम से पहले आर्थिक लेनदेन के मामले पूरे कर लेने पर जोर दें। मित्रों का साथ समर्थन रहेगा।सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। वातावरण में अनुकूलन रहेगा। इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। व्यापार में शुभता बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति पर फोकस रखेंगे। कार्यक्षेत्र में समय देंगे। प्रबंधन पर जोर रखेंगे। परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ेगा। अनुशासन से कार्य करेंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। चहुंओर सकारात्मकता बढे़गी। विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा। अवसरों को भुनाएंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्य व्यापार में उूर्जा रहेगी। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे। आकर्षक प्रस्तावों से उत्साहित रहेंगे। योजनाओं को समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह बनाए रहेंगे। संकल्पशक्ति बल पाएगी। वरिष्ठों का सानिध्य रहेगा.योजनाएं सफल होंगी। अधिकारी सहयोगी होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। साख बढ़ेगी। उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे। आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सहज संवाद रखेंगे। पेशेवर वार्ताएं पक्ष में बनेंगी। संकोच दूर होगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रबंधन संवार पर बना रहेगा। सभी का समर्थन पाएंगे। आस्था अध्यात्म की प्रबलता रहेगी। साक्षात्कार में सफल हो सकते हैं। भाग्यपक्ष से परिणाम पक्ष मे बनेंगे। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भेंटवार्ता में बेहतर होंगे। धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे। कार्य व्यापार में तेजी से आगे बढ़ेंगे। पेशेवर संबंध संवरेंगे. उच्च शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। लंबित कार्य गति पाएंगे। सफलता प्रतिशत संवार पर रहेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शुभता का प्रतिशत अपराह्न के बाद बढ़ा हुआ रहेगा। विनय विवेक बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण बातों का उल्लंघन करने से बचें। निजी संवाद पर जोर देंगे। अप्रत्याशित घटनाक्रम बढ़ा हुआ रह सकता है। सोच विचारकर निर्णय लेंगे। सहजता सरलता से आगे बढ़ेंगे। लोगों की बातों में आने से बचेंगे। कामकाज में सक्रिय रहेंगे। वाणी व्यवहार में मिठास रखेंगे। सबका सम्मान करेंगे। परिजनों से करीबी बढे़गी। शुभता का संचार बना रहेगा। मित्रों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे। विश्वास बनाए रखेंगे।
मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जरूरी कार्य शाम तक कर लेने की सोच रखें।परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लें। ठगों से सजगता बनाए रहें। स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं। घर परिवार में हर्ष आनंद के अवसर बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता बनी रहेगी। साथी समकक्ष सहयोगी होंगे। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। आवश्यक कार्यों में तेजी दिखाएंगे। साख सम्मान बना रहेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी। साझेदारी और स्थायित्व को बल मिलेगा। करीबी उपलब्धि हासिल करेंगे। टीम भावना बढ़ेगी। सात्विकता बनाए रहेंगे।
![]()







