Home » दैनिक राशिफल 10 March 2026
धर्म

दैनिक राशिफल 10 March 2026

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

Daily Horoscope 10-03-2026

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) 
भावनात्मक संबंधों में सुधार बना रहेगा। मित्रता मजबूत होगी। बुद्धि कौशल से इच्छित जगह बनाए रखेंगे। आवश्यक कार्य शीघ्र पूरे करने का प्रयास रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावशाली बने रहेंगे। नवीनता पर जोर देंगे। सोच बड़ी रखेंगे। विनम्रता व आज्ञाकारिता बनाए रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना बनी रहेगी। अध्ययन अध्यापन में रुचि रखेंगे.खर्च पर नियंत्रण रखेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे। समाज के श्रेष्ठ जनों से प्रभावित होंगे।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अपनों की खुशी के लिए प्रयास बनाए रखेंगे। सपरिवार हर्ष आनंद से रहेंगे। निजी विषयों पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रहेगा।जिद जल्दबाजी से बचें। सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। आस्था विश्वास से कार्य करें। करीबियों से सहजता बनाए रखें। गरिमा गोपनीयता बढ़ाएंगे। बहस से बचे रहें। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएं। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
सबको जोडे रखेंगे। संपर्क का लाभ मिलेगा। वाणिज्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। संवाद संचार में बेहतर रहेंगे। भावनात्मक विषयों में सहज रहेंगे। करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन के कार्य सधेगे। अनुशासन बढ़ाएंगे। परिवार में हर्ष उत्साह रहेगा। यात्रा की संभावना है। विविध जानकारी जुटाने पर जोर रखेंगे। बंधु बांधवों से करीबी बढ़ेगी। आलस्य त्यागें। सहकारिता संवार पर रहेंगी। साझीदारी में रुचि रखेंगे। सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे। सामाजिक कायों में सक्रियता दिखाएंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कारोबारी गतिविधियों को गति देंगे। चहुंओर शुभता का संचार रहेगा। घर परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। श्रेष्ठ जनों का आगमन होगा।योग्यजन आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। वचन बनाए रखेगे। संस्कार परंपराओं पर जोर बनाए रखेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। सगे संबंधियों का सहयोग रहेगा। बेहतर हितलाभ बने रहेंगे। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। समता सामंजस्यता बनाए रखेंगे. बड़ा सोचेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कामकाजी लक्ष्यों को प्राथमिकता में बनाए रखेंगे। वाणी व्यवहार प्रभावशाली होगा। करीबियों के साथ सुख सौख्य साझा करेंगे। चहुंओर खुशियां बनी रहेंगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।इच्छित जगह बनाएं रखने में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में हर्ष आनंद बना रहेगा। पारिवारिक कार्यां से जुड़ेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। कलात्मक समझ बढ़ेगी। जीवनशैली संवरेगी। नियम अनुशासन रखेंगे। सुखद यात्रा के संकेत हैं। शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। श्रेष्ठता पर जोर बढ़ाएंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बनाए रखेंगे। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। खर्च और निवेश के मामलों में धैर्य दिखाएं। कामकाज में संवेदनशीलता रहेंगी। सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। संस्कारों को बढ़ावा देंगे। पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। अपनों से सीख सलाह रखेंगे। अतिथि का सम्मान करेंगे। यात्रा संभव है। भेंटवार्ता व संवाद में सहजता रखेंगे। प्रलोभन में न आएं। लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। सूझबूझ व सतर्कता बढ़़ाएं। नीति नियमों का पालन करें। संबंधियों का सम्मान रखें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक उन्न्नति की राह में उछाल आएगा। करियर कारोबार से जुड़े जन अच्छा करेंगे। आवश्यक कार्यां को गति देंगे। लाभ बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी। विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी। संवाद संपर्क प्रभावशाली होगा। पेशेवर मामले सकारात्मक बनेंगे। वचन बनाए रखेंगे। प्रबंधन में सफलता पाएंगे। श्रेष्ठ कार्यां को आगे बढ़ाएंगे। नियंत्रित जोखिम उठाएंगे। सहयोग की सोच रखेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रबंधकीय गतिविधियों को संवारेंगे। शुभ प्रयासों को बढ़ावा देंगे। जिम्मेदारों और बड़ों का सानिध्य बनाए रखें. कार्यकारी संबंधों में सहजता बढ़ेगी। सत्ता का साथ समर्थन पाएंगे। सक्रियता और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों मे सुधार होगा। दीर्घकालिक प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। सभी सहयोगी होंगे। आय अच्छी रहेगी। प्रबंधन के कार्यां को पूरा करेंगे। लाभ के अवसर बढेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। बड़े लक्ष्य साधेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भाग्यबल उूंचा रहेगा। कार्य व्यापार में अपेक्षा से अच्छे रहेंगे। धार्मिक सामाजिक आयोजनों से जुड़ सकते हैं। संसाधनों में वृद्धि होगी। दीर्घकालिक योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। आस्था बल पाएगी। पेशेवर मामले सधेंगे। निसंकोच आगे बढेंगे। बंधु बांधवों से सहयोग बना रहेगा। परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे। कार्य अवरोध दूर होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। पेशेवर अच्छा करेंगे। पुण्यार्जन बढ़ेगा। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। साहस पराक्रम संवरेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
घर परिवार में तालमेल संवरेगा। अपनों की सीख सलाह को महत्व देंगे। भावनाओं पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। धैर्य से राहें बनेंगी। सीख सलाह बनाए रखेंगे। नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। विनम्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की अनदेखी से बचेंगे। जल्दबाजी में समझौते नहीं करेंगे। सहजता बनाए रहेंगे। अनजान पर भरोसा करने से बचेंगे। अप्रत्याशित स्थिति बनी रह सकती है। आवश्यक कार्यां में अनुशासन रखें। रक्त संबंधियों का सहयोग पाएंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
अनुभवियों का सानिध्य बनाए रहें। करीबियों से संबंध सकारात्मक होंगे। महत्वपूर्ण कार्या को गति देंगे। नेतृत्व में सफलता मिलेगी। परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी। श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। स्थायित्व के मामले संवरेंगे। साझीदारी के प्रयास बेहतर रहेंगे। भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति दे पाएंगे। करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी।स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे।

मीन (दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मित्र और समकक्ष सहयोग बनाए रहेंगे। मेहनत और लगन से कार्यगति बढ़ाएंगे। पेशेवर प्रयासों पर फोकस रखेंगे। नौकरीपेशा और सेवाक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। रुटीन और निरंतरता पर ध्यान देंगे। पेपरवर्क में सतर्कता बरतेंगे। सफेदपोष ठगों से बचाव रखेंगे। विनम्रता बनाए रहेंगे।कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी। व्यवसायिक विषयों में गति आएगी। नियम अनुशासन पर जोर रखेंगे। कार्य व्यापार में प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रिश्तों में तालमेल बढ़ाएंगे। लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे।

Search

Archives