Home » अवैध हथियार के साथ 5 युवक गिरफ्तार, दो पिस्तौल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद
राजस्थान

अवैध हथियार के साथ 5 युवक गिरफ्तार, दो पिस्तौल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद

दौसा। नांगल राजावतान थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, मैगजीन व जिंदा कारतूस बरामद किए गए, साथ ही उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान हिसार जिले के उगलाव निवासी विपिन जाट, सचिन जाट और दीपक जाट, रोहतक के कमला नगर निवासी ध्रुव पटवा और रोहित जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रोहित जाट के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज हैं।

नाकाबंदी में पकड़ी गई हरियाणा नंबर की कार- थाना पुलिस के एसआई समंदर सिंह ने जानकारी दी कि थाने के कांस्टेबल रामवतार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक हरियाणा नंबर की कार प्यारीवास की ओर जा रही है, जिसमें बदमाश पिस्टल लेकर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने यू-टर्न लेने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड और सीट के नीचे दो पिस्तौल छिपाकर रखी हुई मिलीं।

Search

Archives