Home » आधी रात धू-धू कर जली दो मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान, मची अफरा-तफरी, लाखों रूपए का नुकसान
राजस्थान

आधी रात धू-धू कर जली दो मंजिला इलेक्ट्रॉनिक दुकान, मची अफरा-तफरी, लाखों रूपए का नुकसान

चित्तौड़गढ़। देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है, कई जगह आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है।  चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे में रविवार देर रात एक इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। रामद्वारे के सामने स्थित दुकान में अचानक धुआं उठता देख राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दुकान में ऊपर और नीचे दोनों हिस्सों में गोदाम बने हुए थे, जहां बड़ी संख्या में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। गर्मी के सीजन को देखते हुए दुकान में भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक उपकरणों का स्टॉक भरा हुआ था।

आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड समेत आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग की लपटें और धुएं के कारण आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया, जिससे आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

Search

Archives