Home » डेंटल कॉलेज में युवक की पीट-पीटकर हत्या
छत्तीसगढ़ रायपुर

डेंटल कॉलेज में युवक की पीट-पीटकर हत्या

रायपुर।  राजधानी रायपुर के डेंटल कॉलेज  में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। अनुमान है कि कॉलेज में एक चोर चोरी करने के इरादे से घुसा था। इसके बाद सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और कुछ कर्मचारियों ने उसे पकड़ कर इतनी बेरहमी से मारा कि वह वहीं बेहोश हो गया। युवक को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

मौदहापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दो सुरक्षा गार्ड,सुपरवाइजर समेत चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। डेंटल कालेज के सुपरवाइजर और गार्ड को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। मृतक के शरीर में मारपीट के चोटों के निशान पाए गए है। फिलहात मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।

Search

Archives