रायपुर। पूर्व सांसद और वरिष्ठ राजनेता नंदकुमार साय एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर भाजपा की सदस्यता की फोटो पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना गौरव का विषय है।
आपको बता दें कि लंबे समय से नंदकुमार साय के भाजपा में लौटने की अटकलें लग रही थी। कई मौकों पर भाजपा के कार्यक्रम में भी देखे गये थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय से भी उनकी मुलाकात हुई थी। अब नंदकुमार साय ने भाजपा की सदस्यता लेकर सारे अटकलों पर विराम लगा दिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे नंद कुमार साय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। दिसंबर 2023 में नंदकुमार साय ने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया था।वहीं अब भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्य्ता अभियान के अंतर्गत नंदकुमार साय ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।







