Home » राइस मिलर्स और अफसर के घर आयकर विभाग की दबिश
छत्तीसगढ़ रायपुर

राइस मिलर्स और अफसर के घर आयकर विभाग की दबिश

रायपुर। राइस मिलर्स और खाद्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम केंद्र की एक जांच एजेंसी ने नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के रायपुर स्थित घर समेत दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर दबिश दी।

बताया जा रहा है कि राइस मिलर कैलाश दूंगा, रौशन चंद्राकार, पारस चोपड़ा महासमुंद और आशीष लुंकड़ धमतरी के यहां भी टीम ने छापा मारा है। इस पूरे मामले में जांच अफसर ब्यौरा देने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। बिलासपुर में राइस मिलर्स जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह सलूजा के यहां आईटी की टीम ने दबिश दी है। 9 अलग-अलग गाड़ियों में टीम कार्रवाई करने पहुंची। बलबीर सिंह सलूजा का मोपका और जांजी में राइस मिल है, वहीं धमतरी में शहर के तीन स्थानों पर टीम ने छापेमारी की है। मंगलवार रात दस बजे से ये कार्रवाई जारी है। धमतरी और कुरूद में तीन ठिकाने पर रेड चल रही है।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय टीम कोयला और शराब कारोबार सेक्टर में कार्रवाई कर चुकी है। अब आयकर विभाग ने तीसरे कारोबारी सेक्टर में कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य प्रशासन में भारतीय टेलीफोन सेवा के दूसरे अफसर को घेरा है। इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में एपी त्रिपाठी पिछले तीन महीने से जेल में हैं।

Search

Archives