रायपुर। सूटकेस मर्डर मामले में एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने खुलासा किया है। युवक की हत्या मामले में एक दंपती को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दंपती घटना के बाद प्लेन से दिल्ली भाग गए थे। दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा जवान ने गिरफ्तार किया है।
रायपुर से पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। गिरफ्तार हुए दंपति की पहचान अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा के नाम से हुई। जल्द ही आरोपियों को रायपुर लाया जाएगा। आरोपियों के साथ अन्य संदेहियों के पड़ताल में पुलिस जुटी है। मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई।







