Home » बीच बाजार युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर तड़पता रहा, उपचार जारी
छत्तीसगढ़ रायपुर

बीच बाजार युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, लहूलुहान होकर तड़पता रहा, उपचार जारी

रायपुर। गुरुवार की रात रायपुर शहर में चाकूबाजी की घटना हुई है। जय स्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के पिछले हिस्से में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया। शास्त्री बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बिरयानी दुकानों के सामने बेखौफ होकर बदमाश ने युवक पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। काफी देर तक युवक सड़क पर तड़पता पड़ा रहा। काफी देर बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर क्षेत्र का रहने वाला प्रशांत महानंद नामक युवक घायल हुआ। युवक अपने कुछ साथियों के साथ था। तभी आसपास के ही कुछ बदमाश किस्म के युवकों से उसकी बहस हो गई। इतने में एक आरोपी ने अपनी कमर में फंसाकर रखा चाकू निकाला और तेजी से प्रशांत की पीठ पर चाकू घोंप दिया। लगातार 4 से 5 बार प्रशांत की पीठ पर चाकू से वार किया। गर्दन पर भी वार करने का प्रयास किया। आस-पास मौजूद दुकानदारों की भीड़ यह सब देखती रही। सभी के मन में डर था कि अगर वह रोकने गए तो उन्हें भी बदमाश चाकू मार देगा या बाद में दुश्मनी निकालेगा।

चाकू के वार सहने के बाद घायल प्रशांत चींखने लगा। मार दिया रे… मेरा खून निकल रहा है। यह कहते हुए वह सड़क पर गिर पड़ा। चाकू मारने वाला बदमाश मौके से भाग निकला। कुछ सेकंड बाद आसपास के लोग हिम्मत जुटाकर प्रशांत के पास पहुंचे और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम सक्रिय हुई। प्रशांत को पुलिस टीम ने अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार इसी इलाके के पुराने बदमाश ने चाकूबाजी की इस घटना को अंजाम दिया है। हमलावर की तलाश पुलिस कर रही है और इसे जल्द ही पकड़ने का दावा किया गया है।

Search

Archives