Home » चार सरेंडर नक्सली सहित 6 हजार 414 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, जीवनभर साथ निभाने खाईं कसमें
छत्तीसगढ़ • रायपुर

चार सरेंडर नक्सली सहित 6 हजार 414 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, जीवनभर साथ निभाने खाईं कसमें

रायपुर। ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत आज मंगलवार को 6 हजार 414 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। छह हजार से ज्यादा जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। सभी नवदांपत्य जीवन में प्रवेश किये। ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत प्रदेश में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। सभी जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत कर एक नया रिकार्ड बनाया है।

इस विवाह की सबसे बड़ी खासियत ये रही कि इसमें खूंखार नक्सली कमांडर चलपती के साथ रहे चार सरेंडर नक्सलियों ने भी शादी रचाई। प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में सभी जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। सीएम साय ने सभी को नवदांपत्य जीवन की बधाई और शुभकामनायें दी। उनके उज्जल भविष्य की कामना की।

इन जिलों में हुआ आयोजन :  बता दें कि यह आयोजन प्रदेश में कई जिलों में हुआ। इन जिलों में रायपुर, कवर्धा, जगदलपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, राजनांदगांव आदि जिले शामिल हैं। कुल मिलाकर सामूहिक विवाह का आंकड़ा 6 हजार 414 है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर नव विवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गरीब माता-पिता के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है। उन्होंने पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि पूर्व में निर्धन परिवारों को बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए अपनी संपत्ति तक गिरवी रखनी पड़ती थी, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने 2005 में इस जिम्मेदारी को उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2005 में मात्र 5 हजार रुपये की सहायता राशि से शुरू हुई यह योजना आज 50 हजार रुपये तक पहुँच चुकी है, जो गरीब परिवारों के सशक्तिकरण का प्रतीक है।

Search