Home » रिश्तों का कत्ल : कलयुगी सौतेले पिता की दरिंदगी, मासूम पीड़िता ने दिया बेटे को जन्म
छत्तीसगढ़

रिश्तों का कत्ल : कलयुगी सौतेले पिता की दरिंदगी, मासूम पीड़िता ने दिया बेटे को जन्म

पुलिस से बचने शिवरीनारायण मेले में भीख मांग रहा था

बिलासपुर। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बिल्हा थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के विश्वास और उसके मासूम बचपन का लंबे समय तक शोषण किया।

इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ, जब हॉस्टल में पढ़ाई कर रही पीड़िता को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर और प्रबंधन के पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस की संवेदनशीलता के बाद जब पीड़िता ने अपनी खामोशी तोड़ी तो सौतेले पिता का खौफनाक चेहरा सामने आया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से भेष बदलकर शिवरीनारायण मेले में भीख मांग रहा था। ताकि कानून के लंबे हाथों से बच सके, लेकिन पुलिस की सक्रियता ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। यह मामला महज एक अपराध नहीं बल्कि उस भरोसे की हत्या है जो एक बेटी अपने पिता पर करती है। आज नाबालिग मां और उसका नवजात समाज के दोहरे मानदंडों और अपने ही अतीत के जख्मों के बीच खड़े हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, लेकिन पीड़िता के मन में लगे घाव शायद ही कभी भर पाएंगे।

Search

Archives