Home » बेबी एलीफेंट को देख खुश हुए ग्रामीण, कहा- गणेशोत्सव के दौरान शावक का आना शुभ संकेत, वन विभाग कर रहा निगरानी
रायगढ़

बेबी एलीफेंट को देख खुश हुए ग्रामीण, कहा- गणेशोत्सव के दौरान शावक का आना शुभ संकेत, वन विभाग कर रहा निगरानी

रायगढ़।  बीती रात मादा हाथी ने एक शावक को जन्म दिया है। मामले की जानकारी के बाद गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। भारी संख्या में ग्रामीण हाथी शावक देखने पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा रेंज के केराबाहर खेत में बीती रात 3 बजे के आसपास एक हाथी ने स्वस्थ शावक को जन्म दिया। आज सुबह जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, तो बेबी एलीफेंट को देखने ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।  ग्रामीणों का कहना है कि देशभर में इन दिनों गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, ऐसे में उनके गांव में हाथी शावक का जन्म होना शुभ संकेत माना जा रहा है।  ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही ग्रामीणों को भीड़ नहीं करने व हाथी के करीब जाने से मना किया गया। वन विभाग का कहना है कि मां और शावक दोनों स्वस्थ हैं।

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी सीके राठिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में 47 हाथियों का दल विचरण कर रहा था जिसमें से 11 हाथी छाल रेंज में चले गए हैं और वर्तमान में 36 हाथियों की मौजूदगी है। बीती रात 3 बजे के आसपास एक हाथी ने शावक को जन्म दिया है, जिसे उसके दल से मिलवा दिया गया है। साथ ही साथ हाथियों के दल पर निगरानी रखी जा रही है।

Search

Archives