Home » तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
रायगढ़

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

रायगढ़ । रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला के पास हुई है।

चंद्रपुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 1157 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाया। उसने ग्राम तेतला के पास सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त महेश निषाद और सोनू माली के तौर पर की गई है। इस दुखद घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी दी।

दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही पुसौर पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की  कार्रवाई कर रही है।

Search

Archives