Home » बेबी एलीफेंट का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप, सामने आ रही मौत की ये वजह
रायगढ़

बेबी एलीफेंट का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप, सामने आ रही मौत की ये वजह

रायगढ़। एक बार फिर बेबी एलीफेंट का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बीमार होने से हाथी के बच्चे की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला लैलूंगा रेंज का है।

मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के अंतर्गत आने वाले आमापाली बीट के 176 आरएफ में पिछले कई दिनों से 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल में 1 नर 7 मादा के अलावा 5 बेबी एलीफेंट शामिल थे। बताया जा रहा कि इस दल की लगातार निगरानी की जा रही थी, इसी के तहत कल सुबह ट्रैकिंग में निकले वन विभाग की टीम को एक बच्चे का शव मिला। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले को जानकारी अधिकारियों को दी।

बताया जा रहा कि मृत हाथी के बच्चे की उम्र करीब 4 माह के आसपास है और वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था, आशंका है कि इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। इस घटना के बाद से अभी भी इलाके में हाथियों का दल विचरण कर रहा। वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी के बच्चे के मौत के कारणों का पता चल सकता है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Search

Archives