Home » दुकान का ताला तोड़कर चोरी : नगदी सहित डेढ़ लाख रूपए का सामान पार
रायगढ़

दुकान का ताला तोड़कर चोरी : नगदी सहित डेढ़ लाख रूपए का सामान पार

रायगढ़। मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी की घटना सामने आई है।  अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रूपए का सामान पार कर दिया है।  पीड़ित दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। धरमजयगढ़ कॉलोनी निवासी शांतनुपाल अपनी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का संचालन करते हैं। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुबह तड़के 3 से 6 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी रकम ले उड़े।

चोरी हुए सामानों में पांच स्मार्ट वॉच, चार साउंड बार, 10 एयर बड्स और 30 नेक बैंड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक स्मार्ट वॉच अल्ट्रा एप्पल, दो  मोबाइल, दो बड़े हेडफोन और पांच चार्जर भी चोरी हुए। चोरों ने 32 सौ रुपये नगदी और 25 पुराने मोबाइल भी चुरा लिए, जो बनने आए थे। चोरी गए कुल सामानों की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

मोबाइल दुकान संचालक शांतनुपाल की रिपोर्ट के बाद धरमजयगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Search

Archives