Home » केलो डैम के छह गेट खोले गए : जलस्तर 231.8 मीटर पहुंचा, चक्रपथ डूबा, निचले इलाकों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ रायगढ़

केलो डैम के छह गेट खोले गए : जलस्तर 231.8 मीटर पहुंचा, चक्रपथ डूबा, निचले इलाकों में अलर्ट

रायगढ़। भारी बारिश के कारण केलो बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जलभराव को देखते हुए मंगलवार सुबह लगभग सात बजे केलो बांध के छह गेट खोल दिए गए। इसके चलते केलो नदी के जलस्तर में अचानक भारी वृद्धि दर्ज की गई और तटीय इलाकों में पानी का बहाव बेहद तेज हो गया है। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वाला प्रमुख चक्रपथ पूरी तरह जलमग्न हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रास्ते के दोनों ओर मजबूत बैरिकेड्स लगा दिए हैं ताकि कोई भी वाहन चालक जलभराव वाले मार्ग पर न जा सके।

चक्रपथ के पूरी तरह बंद हो जाने से शहर की यातायात व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा है। इस व्यस्ततम मार्ग से आवाजाही रुकने के कारण चक्रधर नगर मार्ग, नया शनि मंदिर मार्ग और पंजरी प्लांट से जेल कॉम्प्लेक्स की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर वाहनों का भारी दबाव बढ़ गया। सभी वैकल्पिक मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं और यातायात व्यवस्था ठप हो गई। इससे राहगीरों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Search

Archives