Home » लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हो गए 2 लाख 69 हजार, ठग ने रिटायर्ड कर्मी को ऐसे लिया झांसे में
रायगढ़

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हो गए 2 लाख 69 हजार, ठग ने रिटायर्ड कर्मी को ऐसे लिया झांसे में

रायगढ़। रिटायर्ड बिजली कर्मी से 2 लाख 69 हजार रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बंगलापारा निवासी रिटायर्ड बिजली कर्मचारी ने थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने 6 फरवरी को अमाजोन से कुछ सामान ऑर्डर किया था। इस बीच 10 तारीख को उन्हें फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि आपके नाम का सामान आया है जिसे डिलीवरी करनी है, लेकिन पता गायब है। इसके बाद उसने रिटायर्ड बिजली कर्मी को एक लिंक भेज दिया और कहा कि आप इस पर एक रुपए भेज दीजिए। फिर आपका सामान मिल जाएगा। इस पर पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक कर यूपीआई के जरिए एक रुपए भेज दिए। इसके बाद अपना खाता चेक किया। उस दौरान भी खाते में पूरे पैसे थे लेकिन 17 फरवरी को उन्हें एक मेसेज आया जिसमें खाते से पैसे कटने की जानकारी मिली। इसके बाद वह बैंक गया। उनके खाते से दो बार राशि निकाले जाने की जानकारी मिली। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। ठग ने अलग-अलग बार में खाते से 2 लाख 69 हजार रूपए पार कर दिए थे। अब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives