Home » अपडेट : हिमस्खलन से 7 टूरिस्ट की मौत, 22 पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू, 11 गंभीर
देश

अपडेट : हिमस्खलन से 7 टूरिस्ट की मौत, 22 पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू, 11 गंभीर

सिक्किम। राजधानी गंगटोक में हिमस्खलन से अब तक 7 टूरिस्ट की मौत हो गई है। रेस्क्यू अभियान चलाकर हिम में दबे टूरिस्टों को निकाला जा रहा है। अब तक 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर निकाला गया है। इनमें से 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। ईलाज के लिए गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार को दोपहर करीब 12.20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर घटित हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार जिस जगह पर एवलॉन्च हुआ है वहां जाने के लिए पास बनवाना होता है। 13वें माइलस्टोन तक जाने का पास जारी किया जाता है लेकिन सैलानी 14वें माइलस्टोन तक चले गए थे जहां हादसा हो गया। नाथुला दर्रा चीन की सीमा पर स्थित है और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है।

Search