Home » दो लड़कियों ने की शादी, बीमारी के कारण एक ने लगाई फांसी, दूसरी पर मामला दर्ज
देश मध्यप्रदेश

दो लड़कियों ने की शादी, बीमारी के कारण एक ने लगाई फांसी, दूसरी पर मामला दर्ज

गुना। गुना जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 12 मार्च को हुई दीपका धाकड़ की फांसी लगाकर हुई मौत के मामले में उसी के साथ पति . पत्नी की तरह रहने वाली सपना पर धारा 306 का मामला जांच के बाद पंजीबद्ध किया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतिका दीपिका धाकड़ए सपना उर्फ संजू धाकड़ पुत्री लक्ष्मीनारायण धाकड़ के साथ में करीब 02 साल से पति.पत्नी के रूप में रहती थी। मृतिका दीपिका धाकड़ अक्सर बीमार रहती थी जिसका ईलाज सपना उर्फ संजू धाकड़ करवाती थी एवं दीपिका के बार-बार ईलाज कराने के कारण सपना उर्फ संजू धाकड़ दीपिका को अक्सर गालियां देती थी  मारपीट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी जिससे मृतिका दुःखी रहती थी। घटना रात्री करीब 11 बजे भी सपना उर्फ संजू धाकड़ ने मृतिका दीपिका को ईलाज की वजह से उसको गालियां दी थीए मारपीट की थी एवं दीपिका से सपना उर्फ संजू ने बोला था कि तू मर क्यों नही जाती मैं कब तक तेरे उपर पैसे बरबाद करू एवं इसी से दुःखी होकर मृतिका ने फांसी लगा ली है। मर्ग सदर की जांच से प्रथम दृष्टया आरोपी सपना उर्फ संजू धाकड़ पुत्री लक्ष्मीनारायण धाकड़ के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाता है । इस मामले की जांच श्वेता गुप्ताए नगर पुलिस अधीक्षक गुना ने की।

Search

Archives