Home » TMC छोड़ने वाले तीन सांसद सुष्मिता, सुखेंदु और प्रकाश चिक बड़ाईक BJP में शामिल
देश

TMC छोड़ने वाले तीन सांसद सुष्मिता, सुखेंदु और प्रकाश चिक बड़ाईक BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल की सियासत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, टीएमसी को छोड़ने वाले तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रे, प्रकाश चिक बड़ाईक ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है।

कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की उपस्थिति में ये तीनों पूर्व टीएमसी नेता भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत मिली और TMC को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल के कई बड़े नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया।

तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, प्रकाश चिक बारिक और सुष्मिता देव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब इसके आगे 24 जुलाई को राज्यसभा चुनाव होने हैं और ऐसी अटकलें हैं कि वे उस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हो सकते हैं।

Search

Archives