Home » बहू के साथ अवैध संबंध रखने वाले ससुर की बेटों ने कर दी हत्या
देश

बहू के साथ अवैध संबंध रखने वाले ससुर की बेटों ने कर दी हत्या

उत्तरप्रदेश। अपनी ही बहु के साथ अवैध संबंध रखने वाले ससुर का राज खुलने के बाद बेटों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सामने आया है। पुलिस ने अंधे क़त्ल के मामले को सुलझाने का दावा किया हैं। पुलिस ने हत्यारे बेटों को भी हिरासत में ले लिया हैं। बेटों के द्वारा ही अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया था। मामला मिर्जापुर के हालिया थाना का हैं। पुलिस ने बीते चार फरवरी को वन विभाग इलाके में एक लावारिस लाश बरामद किया था। दूसरी तरफ जिस शख्स की लाश बरामद हुई थी, उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में उसके बेटे ने दर्ज कराई थी।पुलिस जांच में पाया की लाश वन विभाग के कर्मचारी जमुना की है। जांच आगे बढ़ी तो चौकाने वाली बात सामने आई है। मामले ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। जमुना की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही दो बेटों ने एक और शख्स फूलचंद के साथ मिलकर की थी। तीनों को जब हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो मालूम हुआ की मृतक जमुना का अवैध संबंध उसके बड़े बेटे संजय कुमार की पत्नी से था। इस बात को लेकर संजय और उसकी बीवी के बीच अक्सर बहस होती थी। संजय का झगड़ा अपने पिता से भी हो गया था। पिता की इस हरकत से परेशान संजय कुमार और उसके भाई बुद्धसेन ने पिता को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। उन्होंने गांव के एक अन्य युवक के साथ मिलकर पिता के सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद लाश को पौधारोपण के रोपणी की दीवार के पास फेंक दिया।

Search

Archives