Home » भाभी ने देवर से रचाई शादी, पिछले कई दिनों से चल रहा था अफेयर
देश

भाभी ने देवर से रचाई शादी, पिछले कई दिनों से चल रहा था अफेयर

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवती की शादी देवर से कराई गई। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच पिछले कई दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बीच देवर ने शादी का वादा भी किया, लेकिन शादी से मुकर गया। देवर से नाराज भाभी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामला पुलिस में जाने के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ और भाभी ने पुलिस की मौजूदगी में देवर से शादी की।मिली जानकारी के अनुसार थाना पाली क्षेत्र के जमौहरा का है। यहां रहने वाली 25 वर्षीय मोनी देवी की शादी के एक साल बाद किसी दुर्घटना में पति का निधन हो गया। इसके बाद मौनी का चचेरे देवर भईया लाल के साथ अफेयर चलने लगा। शुरू में देवर ने मौनी से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। नाराज मौनी ने थाने में देवर की शिकायत की। शिकायत की भनक लगते ही भईया लाल के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में शादी के लिए राजी हुआ। शुक्रवार देर शाम दोनों ने थाने के पीछे स्थित पंतवारी देवी मंदिर में विधि विधान से विवाह कर लिया। इस दौरान पुलिस के साथ दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। चचेरे देवर से भाभी की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Search

Archives