TMC के बागी सांसदों वाली लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम सामने आया था। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने मामले में चुप्पी तोड़ दी है। मीडिया के सामने खुलकर कहा कि वह ममता बनर्जी के साथ ही रहेंगे।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने सामने आकर कहा कि वह दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहेंगे। वह बागी सांसदों की लिसट में शामिल नहीं हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दीदी ने मुसीबत के समय मेरा साथ दिया है। इसके पहले भी करीबी सूत्रों का कहना था कि उन्होंने (शत्रुघ्न सिन्हा) किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उनके पत्र पर हस्ताक्षर करने की खबरें गलत हैं। वे दिल्ली से बाहर हैं।
बंगाल में टीएमसी की हार के बाद जिन लोगों का पार्टी से मोह भंग हुआ है। उसमें टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट सामने आई। इसमें यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान, पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदर, सायोनी घोष, रचना बनर्जी, असित मल, के रहमान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, शत्रुघ्न सिन्हा, कालीपद सोरेन, जून मालिया, माला रॉय, देव अधिकारी, शताब्दी रॉय, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती शामिल माना जा रहा है।
आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं शत्रुघ्न सिन्हा : बता दें कि TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से जीत दर्ज की। वर्तमान में अभी आसनसोल से टीएमसी के सांसद हैं।
बंगाल में TMC के 3 राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा : वहीं, आज पश्चिम बंगाल से एक और राज्यसभा सांसद ने दे दिया है। प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से आज इस्तीफा दिया है। सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के बाद टीएमसी के राज्यसभा से ये तीसरा इस्तीफा है।







