Home » सीएमआरएल-एक्सालाजिक मनी लांड्रिंग मामले में ज्वाइंट एमडी से दोबारा जिरह
देश

सीएमआरएल-एक्सालाजिक मनी लांड्रिंग मामले में ज्वाइंट एमडी से दोबारा जिरह

कोच्चि। ईडी ने केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी. की कंपनी ‘एक्सालोजिक साल्यूशंस’ और ‘कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) के बीच कथित वित्तीय लेनदेन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में सोमवार को सीएमआरएल के संयुक्त प्रबंध निदेशक (ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर) शरण एस. कार्था से दोबारा पूछताछ की।

कार्था इससे पहले 16 जून को भी पेश हुए थे। इस मामले में जांच एजेंसी कार्था के परिवार और वीणा से भी पूछताछ कर चुकी है। आरोप है कि सीएमआरएल ने बिना कोई सेवा प्राप्त किए एक्सालोजिक साल्यूशंस को 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान किया। कार्था की अन्य कंपनी ईआइसीपीएल द्वारा एक्सालोजिक को 50 लाख रुपये का कर्ज देने का भी आरोप है। ईडी के अनुसार, इन लेनदेनों से ‘अपराध की कमाई’ उत्पन्न की गई।

यह मामला आयकर विभाग द्वारा 2019 में की गई छापेमारी के बाद शुरू हुआ, जिसमें लगभग 130 करोड़ रुपये के संदिग्ध खर्चों का पता चला था। इसके बाद सीरियस फ्राड इन्वेस्टिगेशन आफिस (एसएफआईओ) की शिकायत पर ईडी ने प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत यह केस दर्ज किया।

Search

Archives