शिलांग। पिछले साल हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपित सोनम रघुवंशी ने मेघालय की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने बताया कि मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को सोनम की जमानत रद कर दी थी और उसे तीन सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। उसे पिछले वर्ष जून में अपने व्यवसायी पति की हत्या के संबंध में गिरफ्तार किया गया था।
आरोपपत्र में सोनम रघुवंशी, उसके कथित साथी राज कुशवाहा और तीन कथित सुपारी किलर विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के नाम शामिल हैं। पुलिस ने उन पर राजा की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।







