पटियाला। दुष्कर्म के मामले में वांटेड जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। वह मंगलवार को करनाल के गांव डबरी से फरार हो गए थे।
पठानमाजरा ने बुधवार को वीडियो जारी कर दावा कर रहे हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब पुलिस उनका एनकाउंटर करना चाहती है, इसलिए वे पंजाब पुलिस को चाय-पानी और लंगर में व्यस्त कर वहां से निकल लिए और अब सुरक्षित स्थान पर हैं। पुलिस पर फायरिंग करने की बात झूठी है। अगर यह सच है तो पुलिस गुरुद्वारे में कसम उठाए।
पुलिस ने उन पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली थी। पुलिस ने जो पिस्तौल बरामद किए हैं, वह लाइसेंसी हैं।
पंजाब पुलिस उनके रिश्तेदारों को झूठे केसों में फंसा रही है। आप विधायक की फरारी के बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के डीएसपी बिक्रमजीत बराड़ सहित अन्य अधिकारी मंगलवार देर रात गांव डबरी पहुंचे। वहां सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद कई जगह छापामारी की। करीब एक घंटे तक पूर्व सरपंच के स्वजन से पूछताछ भी की।







