Home » राष्ट्रपति मुर्मू की यूरोप यात्रा: मोल्दोवा, नार्थ मैसेडोनिया और रोमानिया के साथ संबंध होंगे मजबूत
दिल्ली-एनसीआर देश

राष्ट्रपति मुर्मू की यूरोप यात्रा: मोल्दोवा, नार्थ मैसेडोनिया और रोमानिया के साथ संबंध होंगे मजबूत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को मोल्दोवा, नार्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की यात्रा पर रवाना हुईं। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों में इन देशों के साथ सहयोग को और मजबूत करना है।

यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा और नार्थ मैसेडोनिया की पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को एक्स पर पोस्ट किया, यह यात्रा तीनों देशों के साथ भारत के संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

इन तीनों देशों ने किया था भारत का समर्थन

मोल्दोवा, नार्थ मैसेडोनिया और रोमानिया ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपना पूर्ण समर्थन दिया था।

मोल्दोवा से शुरू होगा यात्रा का पहला चरण

राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा से शुरू होगा। वह मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सैंडू के साथ द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। मोल्दोवा में राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगी।

Search

Archives