Home » पावर लिफ्टर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार रूपए का इनाम
देश

पावर लिफ्टर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार रूपए का इनाम

सोनीपत। नेशनल पावर लिफ्टर वंश की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी  छह महीने से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रूपए का इनाम रखा था। सीआईए ने आरोपी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है।

मामले में आरोपी की पत्नी और नाबालिग बेटे की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कुलदीप को पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है। ककरोई रोड स्थित विकास नगर का रहने वाला वंश (20) पावर लिफ्टर था। वह स्नातक की पढ़ाई करने के साथ ही परिवार के दूध के कारोबार में हाथ बंटाता था। वह नौ फरवरी की दोपहर को वह प्रगति नगर में रहने वाली अपनी सहपाठी अक्षिता के घर आया था।

इस दौरान उसने अपनी बाइक को गली में खड़ी कर दिया। कुछ देर बाद ही सहपाठी का पड़ोसी कुलदीप कार लेकर आया। गली में बाइक खड़ी होने से उसकी कार आगे नहीं जा सकी। कई बार हॉर्न देने के बाद बाहर आए वंश से आरोपी गाली-गलौच करने लगा। बात बढ़ने पर आरोपी ने वंश के साथ मारपीट की। उसे बचाने आई उसकी सहपाठी व उसकी बहन के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। इसी दौरान कुलदीप ने कार से पिस्टल निकाल कर वंश पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। मौके पर ही वंश की मौत हो गई थी।

पावरलिफ्टिंग में कई मेडल जीत चुका था वंश- वंश शहर के छोटूराम चौक स्थित एक जिम में पावरलिफ्टिंग का अभ्यास करता था। वंश तीन साल के अंदर नेशनल लेवल पर पहचान बना चुका था। वंश ने 2023 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 74 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, 2024 में दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। उसकी सहपाठी भी उसके साथ जिम में अभ्यास करती थी।

राजपाल एसीपी का कहना है कि कुलदीप के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वंश हत्याकांड में उस पर इनाम घोषित था। फिलहाल आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह इतने समय तक कहां छिपा हुआ था और किसने उसे पनाह दी थी।

Search

Archives