Home » प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे चहेते नेता : मेलोनी
देश

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे चहेते नेता : मेलोनी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे चहेते नेता हैं। ये साबित हो चुका है कि वो कितने बड़े लीडर हैं। इसके लिए उन्हें बधाई। उक्त बातें दिल्ली में आज से शुरू रायसीना डायलॉग के 8वें संस्करण की चीफ गेस्ट इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद ज्वॉइटं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। ये बातें सुनकर दूसरे डायस पर खड़े पीएम मोदी कुछ शर्माते और हंसते हुए नजर आए। यहां पीएम मोदी ने भारत और इटली के बीच स्टार्ट-अप ब्रिज का ऐलान किया। मोदी ने कहा कि हमारे डिपलोमैटिक रिलेशन्स 75 साल से हैं, लेकिन अब तक डिफेंस रिलेशन्स नहीं थे। आज इसकी भी शुरुआत कर रहे हैं। मेलोनी ने कहा कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बेहद मजबूत हैं।

Search

Archives