Home » बोरे में मिली महिला की न्यूड लाश, सीसीटीवी में पीठ पर लादकर घुमता नजर आया शख्स, जांच में जुटी पुलिस
देश

बोरे में मिली महिला की न्यूड लाश, सीसीटीवी में पीठ पर लादकर घुमता नजर आया शख्स, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। रविवार की सुबह बोरे से एक अज्ञात महिला की न्यूड लाश मिली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में पुलिस ने घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो उसमें एक शख्स बोरे को कंधे में लादकर यहां वहां घूमता नजर आया।मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में एक युवक महिला की निर्वस्त्र लाश पीठ पर लादकर इधर उधर घूमता रहा। सुबह लाश को गली में फेंककर भाग निकला। कुछ देर बाद आस-पास के लोगों की नजर बोरे पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट और स्नीफर डॉग को लेकर मौके पर पहुंची। जब बोरा खोला गया तो उसमें महिला की निर्वस्त्र लाश मिली। पुलिस ने इलाके का सीसीटीवी खंगाला तो रविवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर एक युवक टहलता हुआ नजर आया। वह बोरी में लाश को पीठ पर लादे हुए था और धीरे-धीरे चल रहा था। युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच है। युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास रही होगी। पुलिस आस-पास के इलाके में जांच कर रही है। वीडियो, फोटो के अन्य थाने में भेजे गया हैं। पुलिस के अनुसार शव खरखौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जाकिर कॉलोनी स्थित नाले के पास पाया गया। लापता लोगों के साथ युवती की फोटो सभी थानों थाने में भिजवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छुपाने के लिए उसे बिना कपड़ों के बोरे में बंद कर यहां फेंका है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाया हैं। जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास किया जा रहा है।

Search

Archives