Home » कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे जसप्रीत को हथियारों सहित गिरफ्तार
देश

कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे जसप्रीत को हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब-  पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे जसप्रीत को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 10 पिस्टल बरामद हुए है, जो मध्य प्रदेश से मंगवाए गए थे।

जानकारी के अनुसार जसप्रीत अमृतसर के शहीद उधम सिंह का नगर का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने जसप्रीत के साथ 2 अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी दी है लेकिन अभी तक उन्हें हिरासत में नहीं लिए गए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives