श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर विंग ने आतंकवादी हिंसा से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीआईके ने प्रदेश में दस जगहों पर छापामारी की है।
जानकारी के अनुसार, जिला गांदरबल में 6 जगह, जिला शोपियां में तीन जगह और श्रीनगर में एक जगह सीआईके रेड कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही इन कार्रवाइयों का उद्देश्य शांति और व्यवस्था बनाए रखना है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। यह छापामारी लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर शब्बीर लोन के स्थानीय नेटवर्क से जुड़े लोगों के ठिकानों पर मारे जा रहे हैं। शब्बीर लोन गांदरबल जिले के कंगन का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से बांग्लादेश से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।







