Home » आर-पार के मूड में महुआ मोइत्रा, तीन अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली-एनसीआर देश

आर-पार के मूड में महुआ मोइत्रा, तीन अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

लोकसभा अध्यक्ष को थमाया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बंगाल के कृष्णानगर स्थित सर्किट हाउस को 14 अगस्त की देर रात खाली करने का आदेश दिए जाने के मामले में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

सांसद ने अधिकारियों पर गंभीर प्रोटोकाल उल्लंघन और अवमाननापूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के नियम 222 के तहत 16 अगस्त को भेजे गए नोटिस में मोइत्रा ने नादिया के जिलाधिकारी श्रीकांत पल्ली, अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नृपेंद्र सिंह और नजारत उप-जिलाधिकारी अनामिका बेरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कृष्णानगर की सांसद ने आरोप लगाया कि अधिकारियों का यह आचरण उन्हें संसदीय दायित्वों का निर्वहन करने से रोकने के व्यापक प्रयास का हिस्सा था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से बिना किसी भय या उत्पीड़न के अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है।

नोटिस के अनुसार, मोइत्रा ने मानसून सत्र के बाद बंगाल लौटने से पहले 13 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष को अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे की जानकारी दी थी और सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने बताया कि वह 14 अगस्त की शाम करीब सवा छह बजे नादिया सर्किट हाउस पहुंचीं। हालांकि, रात पौने नौ बजे एडीएम ने उन्हें फोन कर परिसर खाली करने को कहा। कारण पूछने पर एडीएम ने कथित तौर पर बताया कि यह आदेश ऊपर से आए हैं।

Search

Archives