Home » दिल्ली में ISI की बड़ी साजिश नाकाम, गफ्फार मार्केट से कनॉट प्लेस तक की रेकी
दिल्ली-एनसीआर देश

दिल्ली में ISI की बड़ी साजिश नाकाम, गफ्फार मार्केट से कनॉट प्लेस तक की रेकी

ब्लास्ट वाले स्थान फिर निशाने पर

नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर राजधानी में हमले की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार सात आतंकियों से पूछताछ में कई जानकारियां सामने आई हैं।

पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर के निर्देश पर दिल्ली के कई भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की रेकी करवाई गई थी। एजेंसियों को आशंका है कि राजधानी में बड़े आतंकी हमले की जमीन तैयार करने के उद्देश्य से यह गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आतंकियों ने गफ्फार मार्केट, सरोजिनी नगर मार्केट, कनष्ट प्लेस, चावड़ी बाजार, सदर बाजार के अलावा कई धार्मिक स्थलों की तस्वीरें और वीडियो तैयार कर विदेष में बैठे अपने हैंडलरों तक पहुंचाए थे।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय

जांचकर्ताओं का मानना है कि यह गतिविधियां सामान्य निगरानी का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि संभावित आतंकी कार्रवाई की तैयारी से जुड़ी हुई थीं। सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय यह भी है कि जिन स्ािानों की रेकी कराई गई, वे पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में गफ्फार मार्केट और कनाट प्लेस समेत कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया गया था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। ऐसे में इन स्ािानों का दोबारा चयन सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर रहा है।

नबी ने भी रेकी कर भेजे थे भीड़भाड़ वाले बाजारों के फोटो-वीडियो

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि बीते वर्ष लाल किला आतंकी हमले के मास्टरमाइंड डा. उमर नबी ने भी दिल्ली के इन्हीं भीड़भाड़ वाले बाजारों की रेकी की थी। उसने विभिन्न स्थानों के फोटो और वीडियो तैयार कर अपने विदेशी आकाओं को भेजे थे। बाद में लाल किले के बाहर भीड़भाड़ वाली जगह को हमले को अंजाम करने के लिए चुना गया था।

Search

Archives