Home » भारतीय रेलवे की राउंड ट्रिप पैकेज योजनाः सफर पर 20% छूट, त्योहारों में यात्रियों को राहत
देश

भारतीय रेलवे की राउंड ट्रिप पैकेज योजनाः सफर पर 20% छूट, त्योहारों में यात्रियों को राहत

भारतीय रेलवे ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, यात्री अगर आने-जाने का टिकट एक साथ बुक करते हैं तो उन्हें वापसी के सफर पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

योजना की मुख्य बातेंः

छूटः वापसी के बेस किराए पर 20 प्रतिशत की छूट

आवश्यक शर्तें

आने-जाने का टिकट एक ही नाम और विवरण के साथ बुक होना चाहिए
दोनों टिकट एक ही क्लास और स्टेशन जोड़ी के होने चाहिए

आने का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए
वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए होना चाहिए

बुकिंग प्रक्रिया

आने का टिकट पहले बुक करना होगा
कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट बुक होगा
एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (।त्च्) का नियम लागू नहीं होगा

योजना के लाभः

त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों में बंट जाएगी
खास ट्रेनों का दोनों तरफ से सही उपयोग होगा
यात्रियों को टिकट आसानी से मिल सकेगा

महत्वपूर्ण जानकारीः

यह योजना सभी क्लास और सभी ट्रेनों में लागू है, जिसमें स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं
फ्लैक्सी फायर वाली ट्रेनों में यह सुविधा नहीं होगी
दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक करने होंगे – ऑनलाइन या रिजर्वेशन काउंटर से ।

Search

Archives